
दूध और दही से बनी चीजें
अक्सर आपने देखा होगा चाय के साथ सुबह नाश्ते में लोग पराठा और दही भी खा रहे हैं। हो सकता है कि ये चीजें आप भी करते हों, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन दूध या दही के साथ मिलकर एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा कर सकता है।
न खाएं फल
कभी भी चाय के साथ कोई भी फल नहीं खाना चाहिए, खासकर खट्टे फल जिनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती हो। यह आदत आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बिगाड़ सकती है। चाय में मौजूद एसिडिक तत्व फलों के विटामिन्स को डिस्टर्ब करते हैं। इससे कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
बेसन से बनी चीजें
ज्यादातर लोगों को चाय के साथ बेसन के पकौड़े खाना पसंद होता है लेकिन ये आपके पेट के लिए सही नहीं है। दरअसल बेसन पहले से ही भारी होता है। चाय में मौजूद टैनिन बेसन को पचाने में रुकावट पैदा करता है। इससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
नॉनवेज
कभी भी चाय के साथ अंडे या नॉनवेज न खाएं। इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और चाय में टैनिन मौजूद होता है। ये दोनों ही पाचन को धीमा कर देते हैं। इससे एसिडिटी और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है।
तली-भुनी चीजें
चाय के साथ हमेशा तली भुनी चीजों को खाना ही पसंद किया जाता है जैसे समोसे, कचौड़ी या फिर चिप्स। इन्हें पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इन चीजों में तेल की मात्रा ज्यादा होती है जो चाय के साथ मिलकर पेट में एसिड बढ़ाने का काम करते हैं।
क्या करें?
- चाय और भोजन के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर रखें।
- खाली पेट चाय पीने से बचें।
- चाय के साथ अगर कुछ खाना ही है तो लाई, मुरमुरा या ओट्स कुकीज जैसे हल्के स्नैक्स चुनें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।