अरविंद केजरीवाल रिटर्न: शराब घोटाले में बरी होने के बाद जंतर-मंतर पर दिखाया ‘पावर शो’, कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के हौंसले बुलंद हैं। पिछले साल दिल्ली विस चुनाव हारने के बाद से मीडिया से दूर केरजीवाल को जैसे संजीवनी बूटी मिल गई है। अदालत से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल दोबारा एक्टिव हो गए हैं। शराब घोटाले में बरी होने के आम आदमी पार्टी ने आज (1 मार्च) जंतर-मंतर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

इस सभा को केजरीवाल की राजनीतिक वापसी और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह जनसभा उन हजारों कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित की गई, जिन्हें दिल्ली सरकार की विभिन्न सेवाओं से हटाया गया है। बस मार्शल, डीटीसी बस कंडक्टर, मोहल्ला क्लिनिक कर्मचारी, डीआईएमटीएस कर्मचारी और सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों के मुद्दों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर यह आयोजन कर रहे हैं।

कई राज्यों के कार्यकर्ता शामिल 

केजरीवाल की जंतर-मंतर पर होने वाली जनसभा में देश के कई राज्यों से पार्टी के बड़े चेहरे शामिल हुए। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी थी कि इस जनसभा में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब, गुजरात और गोवा सहित कई राज्यों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!