अशोक चौधरी, सचिन सिंह बघेल, रमेश पटेल या दिनेश गांधी कौन बनेगा राजनांदगांव का नया जिला भाजपा अध्यक्ष?

 

मोहला मानपुर चौकी जिला व खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले की होगी नई बॉडी

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। आगामी वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में पहले प्रदेश स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन किया गया। इस बदलाव में लंबे समय से जिलास्तर के कई पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर की कमान सौंप दी गई है। उसके बाद जिला स्तर के कई पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी। इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। खासतौर से चर्चा जिला अध्यक्ष पद को लेकर है। सनद रहे कि इस बार राजनांदगांव जिले से अलग हुए मोहला मानपुर चौकी तथा खैरागढ़ छुईखदान गंडई इन दोनों जिलों के अलग -अलग जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी होंगे।

राजनांदगांव जिलाध्यक्ष के लिए इन 4 नामों की चर्चा

ज्ञात हो कि राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष को प्रदेश बॉडी में स्थान दिये जाने के बाद अशोक चौधरी, सचिन बघेल, दिनेश गांधी और रमेश पटेल इन चारों नामों की चर्चा ज्यादा चल रही है। ये चारों ही पार्टी की जिला बॉडी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते आ रहे हैं। इनमें सचिन बघेल को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह की खास पसंद बताया जा रहा है। अब देखना है कि बीजेपी की सियासत में किसके नाम पर मुहर लगती है। वैसे राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष पर कुछ और नामों की छिटपुट चर्चा है पर उनकी संभावना कम ही बताई जा रही है। वैसे किसी पूर्व जिलाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने की संभावना भी कम ही बताई जा रही है।

error: Content is protected !!