राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। संस्कार धानी राजनांदगाव के प्रसिद्ध व्यवसायी, समाज सेवी अशोक मोदी को उदयाचल मल्टी स्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट के लोकार्पण अवसर पर उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के द्वारा राज्यपाल रमेन डेका , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव एवं नगर के महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का अवार्ड से सम्मानित किया गया।

