बी. पी. शर्मा छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के फिर निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर। छत्तीसगढ कर्मचारी कांग्रेस का वार्षिक साधारण सभा एवं प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें श्री बी.पी. शर्मा सर्वसम्मति से निर्विरोध संगठन का प्रांताध्यक्ष निर्वाचित हुऐ। निर्वाचन कार्य आर. के. तिवारी पूर्व जिला अबकारी अधिकारी के द्वारा संपन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी आर. के. तिवारी ने बी.पी. शर्मा को निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर पंजीयक फर्म्स एवं सोसाइटिस ब्लॉक ए तृतीय तल, इन्द्रावती भवन नया रायपुर (छ.ग.) को जानकारी प्रेषित। निर्वाचन के पश्चात साधारण सभा एवं प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमे 9 बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। साधारण सभा में प्रांतीय, संभागीय, जिला तहसील एवं खण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित साधारण सभा ब्राइटन इंटरनेशनल स्कुल नरदहा रायपुर विधानसभा के पास में आयोजित किया गया जिसमे कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते हुए भौतिक दूरी का पालन करते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग संपूर्ण ढंग से किया गया। साधारण सभा में उपस्थित जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष, महामंत्री गण अपना अपना विचार व्यक्त किए। सभा को प्रांताध्यक्ष बी. पी. शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में सदैव कार्य करने की तथा संगठन को हर संभव ऊंचाई के शिखर पर पहुंचाने की बात कही। सभा को कार्यकारी प्रातांध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ठाकुर ने संचालित करते हुए संबोधित। राजेन्द्र दवे कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आर.के. ठाकुर वरिष्ठ उप-प्रांताध्यक्ष सी.के. जयसवाल प्रांतीय महामंत्री ने संबोधित किया। कार्यक्रम के मध्य आर.पी. सिंह संचालक ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल नरदहा रायपुर के द्वारा प्रांताध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को गंगाजली भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम नेत्रचंद जोशी, मुकेश पाण्डे, तपन राय, लोकेश्वर सोनवानी नानक राम साहू, एस पी.सिंह. के.पी. दीक्षित अनुरूप साहू, शिव कुमार देवांगन, बी.डी. सिंह ओम कुमार गुप्ता, संतोष साहु संतोष कुमार सोनी, अश्वनी बंजारा, संजय शर्मा, ताम्रध्वज शर्मा, विनोद कुमार तिवारी, श्रवण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ठाकुर ने दी।

error: Content is protected !!