Bank Holidays November: नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले से अपनी प्लानिंग कर लें, क्योंकि इस महीने कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा कुछ राज्यों में विशेष त्योहारों और आयोजनों के चलते बैंक अलग-अलग तारीखों पर बंद रहेंगे.
यानी अगर आपको अकाउंट से जुड़ा कोई जरूरी लेन-देन, लोन से जुड़ा काम, या अन्य बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करनी है, तो छुट्टियों की सूची देखकर ही जाएं. आइए जानते हैं नवंबर 2025 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे.
नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays November)
| तारीख | बंद रहने का कारण | कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|
| 1 नवंबर | कन्नड़ राज्योत्सव और इगास-बग्वाल | कर्नाटक और उत्तराखंड |
| 2 नवंबर | रविवार | पूरे देश में |
| 5 नवंबर | गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा | अधिकतर राज्यों में |
| 6 नवंबर | नोंगक्रेम नृत्य | मेघालय |
| 7 नवंबर | वांगाला महोत्सव | मेघालय |
| 8 नवंबर | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 9 नवंबर | रविवार | पूरे देश में |
| 16 नवंबर | रविवार | पूरे देश में |
| 22 नवंबर | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 नवंबर | रविवार | पूरे देश में |
| 30 नवंबर | रविवार | पूरे देश में |
बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन सर्विस चालू रहेगी
बैंकों की इन छुट्टियों के बावजूद ग्राहकों को परेशानी की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी.
आप UPI, नेट बैंकिंग, IMPS, NEFT और RTGS के जरिए सभी डिजिटल लेन-देन कर सकते हैं. इसके अलावा ATM से नकद निकासी और अन्य ट्रांजेक्शन भी बिना किसी रुकावट के होते रहेंगे.
शेयर बाजार भी रहेगा कई दिन बंद
केवल बैंक ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार (Stock Market) में भी नवंबर में कुल 11 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. BSE की वेबसाइट के अनुसार, 5 रविवार और 5 शनिवार को ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके अलावा 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार भी बंद रहेगा.
जरूरी सलाह (Bank Holidays November)
अगर आपको बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम जैसे चेक जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, लोन पेमेंट करना या डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करवाना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी तारीख तय करें. इससे आपका समय और परेशानी दोनों बचेंगे.

