पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें, कार्य में सफलता मिलेगी…..

मेष :  आज लोगों की आपसे हमदर्दी रहेगी। किसी खास व्यक्ति या करीबी दोस्त से धोखा मिलने के योग हैं। आपके सहज ज्ञान और विचारों में दृढ़ता की वृद्धि होगी। कानून के विरुद्ध कोई कार्य न करें, संज्ञान में आने के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण अपने दिन को बेहतर बनाएंगे। आप अपने किसी पुराने शौक को आगे बढ़ाएंगे और इससे आमदनी भी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग आपको मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार की धीमी गति से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क : बकाया वसूलने के प्रयास सफल रहेंगे। यह शाम एक यादगार शाम होगी। अपनी सोच बदलो दूसरों को बदलने की कोशिश मत करो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्टदेव की पूजा सहायक होगी। नौकरी में कार्यभार कम रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी।

सिंह : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप निजी प्रयासों के बल पर सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, मानसिक रूप से आप थोड़े तनाव में रहेंगे।

कन्या : आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। घर में परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मधुर व्यवहार से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझेंगे।

तुला : आज नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। मन को नकारात्मक विचारों से हटाकर सकारात्मक विचारों पर ध्यान दें। धैर्य रखें। अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यकुशलता का लाभ आपको अपने काम में मिलेगा।

धनु : आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी काम के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।

मकर : आज आप और आपका पार्टनर सरप्राइज देने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से चले आ रहे भवन निर्माण पारिवारिक विवाद का आज आखिरी दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत भरा है।

कुम्भ : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी लव लाइफ में किसी दूसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आमदनी के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे और आपको अच्छा धन लाभ होगा।

मीन : आप उत्साह से भरे रहेंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। आप सभी काम पूरी मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत का फल भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा।

error: Content is protected !!