सरहुल पूजा स्थल में मधुमक्खियों ने किया हमला 25 श्रद्धालु घायल

जशपुरनगर। जशपुरनगर सरहुल पूजा स्थल डिपु बगीचा मे धुआँ से भड़के मधुमक्खियों ने श्रद्धांलुओं पर हमला कर दिया। घटना में अब तक लोेग 25 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, यहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है, घटना के समय, डिपू बगीचा मे जिले भर से एकत्र हुए आदिवासी समाज के बैगा, हवन पूजन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हवन के धुएँ से ही मधुमक्खी भड़क गए।

घटना के बाद सरहुल पूजा के कार्यक्रम मे बदलाव पर विचार किया जा रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम मे सरहुल पूजा समिति की बैठक चल रही है। पूजा स्थल को डिपू बगीचा से बदल कर, कल्याण आश्रम किया जा सकता है। घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आने पर संशय की स्थिति बन गई है।

error: Content is protected !!