सावधान! रुक सकती है आपकी पीएम किसान योजना की अगली किस्त, 14 राज्यों में लागू हुई नई व्यवस्था

बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों लाभार्थी अब अपनी 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम से योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। अब अगली किस्त को लेकर नई गाइडलाइंस और संभावित तारीखों की चर्चा तेज हो गई है।

14 राज्यों में ‘किसान रजिस्ट्री’ हुई अनिवार्य

केंद्र सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए साल 2026 की शुरुआत से एक बड़ा बदलाव किया है। अब 14 प्रमुख राज्यों में नए पंजीकरण के लिए ‘किसान रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) यानी यूनिक किसान आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और असम शामिल हैं। यदि आप इन राज्यों के निवासी हैं और पहली बार आवेदन करना चाहते हैं, तो बिना किसान आईडी के आप योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

सरकार ने इन मामलों में अपनाया सख्त रुख

सरकार ने उन मामलों में सख्त रुख अपनाया है, जहां परिवार के कई सदस्य लाभ ले रहे हैं या जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक हासिल किया है। ऐसे किसानों का भुगतान भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा होने तक अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। पात्र किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगली किस्त आने से पहले अपना सत्यापन और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

कब आएगी 23वीं किस्त?

हालांकि सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो वित्त वर्ष की पहली किस्त अक्सर जुलाई के अंत या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी की जाती है।

पिछले साल भी 2 अगस्त 2025 को किस्त भेजी गई थी, जिसके आधार पर अनुमान है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 के प्रथम सप्ताह में किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त पहुंच सकती है। लाभार्थियों को पोर्टल पर अपना स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!