आम जनता की खुशहाली की कामना के लिए निकली भारत जोड़ो यात्रा – कुलबीर

संस्कारधानी के दक्षिण ब्लॉक से निकली यात्रा

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। ‘‘भारत जोड़ो नफरत छोड़ो ‘‘ के नारों के साथ कांग्रेसजनों व महिला समूह की उत्साहपूर्ण मौजूदगी में 20 दिसंबर दिन मंगलवार को दक्षिण ब्लॉक के वार्ड 47 मोहारा के बजरंग नगर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जो वार्ड भ्रमण करते हुए धार्मिक स्थलों में प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर श्रीफल चढाते हुए महिला समूहों का सम्मान करते हुए निकली।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक के वार्ड 47 के बजरंग नगर के हनुमान मंदिर में पूजा कर यात्रा की प्रारंभ की गई जिसका श्री सांई समिति के पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का फुलमालाओं से स्वागत किया गया । इसके बाद यात्रा द्वारा हनुमान मंदिर मिल पारा पहुँची जहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी ललिता शर्मा, सूरज बाई दोनों का यात्रा दल ने स्वागत किया।
तत्पश्चात यात्रा आगे निकली जो तालाब पार पहुँचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी महिला प्रेमाबाई यादव, उमेंदी प्रजापति, अग्नि निषाद व महिलाओं ने स्वागत किया इसके पश्चात यात्रा दल ने श्रीफल देकर महिला कांग्रेसियों का सम्मान किया। तत्पश्चात भारत जोड़ो यात्रा दुर्गा मंच पर पहंची जहां पर बच्चों व महिला कांग्रेसियों ने जोरदार फुुलमालाओं से स्वागत किया तो यात्रा दल द्वारा सभी महिलाओं का अभिनंदन कर सम्मान कर यात्रा आगे बढ़े जो पार्षद कार्यालय के पास आज की यात्रा का समापन किया गया।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को बताया एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं का पाम्पलेट वितरण किया। मंगलवार को निकलने वाली इस यात्रा की तैयारी व कांग्रेसजनों का स्वागत पार्षद सरिता प्रजापति व अवधेश प्रजापति ने हर्षोल्लास से की । स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे व स्वस्फूर्त भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर नफरत तोड़ने का आव्हान किया ।
राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने उत्साही कांग्रेसजनों व वार्डवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और लगातार आमजन मानस से जनसंवाद भी कायम हो रहा है जिसका अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। श्री छाबड़ा ने कहा कि देश से जातिवाद, भेदभाव मिटाना व देश में अमन खुशहाल रहे ऐसी कामना के साथ सामाजिक समरसता कायम रहे देश की एकता एवं अखंडता बनी रहे इन्हीं उद्देश्यों के साथ जोड़ो यात्रा निकाली गई।
यात्रा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, मनीष गौतम, पार्षद चंद्रकला देवांगन, महेश साहू, मनीष साहू, पूर्व पार्षद शंकरलाल देवांगन, सरोज प्रधान, बीना दुबे, सुनीता सिन्हा, संगीता साहू, कांति देवांगन, मुस्तफा जोया, मेमलाल साहू, मोहन चुनुरकर, शेषनाथ, भारत भूषण शर्मा, मधुबाला श्रीवास्तव, मो शाबीर जिंदरान, साहिद रिजवी, वसीम खान, अर्जुन सिंह कुर्रे, विजय अग्निहोत्री, संदीप जायसवाल, विष्णु सिन्हा, जितेश सिमनकर, अनिल सिन्हा, श्यामबती, रेखा खरे, उषा यादव, पूर्णिमा विश्वकर्मा, विजेश्वरी, संगीता सहित कांग्रेसजन व वार्डवासी शामिल हुए।

error: Content is protected !!