
मेष – पिता की सलाह से आपको धनलाभ हो सकता है. आपके नए दोस्त बन सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. आपके लिए दिन अच्छा रहेगा.
वृषभ – अपने काम से काम रखें और फालतू में समय व्यर्थ न करें. आप तनाव से जूझ रहे हैं तो परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताए इससे फायदा मिलेगा.
मिथुन – मिथुन राशि वालों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.
कर्क – आप घूमने की योजना बना सकते हैं. आपको अधिक खर्च की जरूरत पड़ सकती है. परिवार के सात समय बिता सकते हैं. वैवाहिक लोगों की जीवन अच्छा रहेगा.
सिंह – सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आप लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन में लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है.
कन्या – फिजूलखर्च से बचें और धन की बचत करने की कोशिश करें. परिवार के साथ आप समय बिता सकते हैं. आपको किसी की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है.
तुला – तुला राशि वालों के खर्चों में इजाफा हो सकता है. आप घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें. इससे घर के सदस्य नाराज हो सकते हैं. आपको जीवनसाथी के साथ खर्च करना पड़ सकता है.
वृश्चिक – आपको अचानक से धनलाभ मिल सकता है इससे आर्थिक परेशानियों का अंत होगा. आपको साझेदारी के व्यापार से नुकसान हो सकता है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.
धनु – आपको भविष्य में पैसों की जरूरत पड़ सकती है ऐसे में आपके लिए पैसों की बचत करना बहुत ही जरूरी होगा. प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं.
मकर – मकर राशि वालों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपको मेहनत का फल मिलेगा और तरक्की करेंगे. जीवनसाथी से प्यार मिलेगा.
कुंभ – कुंभ राशि वाले नशे से दूर रहें. कोई कीमती सामान खो सकता है आपको सावधान रहने की जरूरत है. दोस्तों के चक्कर में आपका समय बर्बाद हो सकता है.
मीन – मीन राशि के कारोबारियों का लाभ मिल सकता है. आपका आज अधिक खर्चा हो सकता है. बाहर के लोगों की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
