भूपेश बघेल ने मांगे अपने प्रत्याशियों के लिये वोट, डॉ. रमन भी आ रहे खैरागढ़

खैरागढ़ में चुनावी घमासान

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद् के सभी 20 वार्डों में चुनावी घमासान मचा हुआ है जिसमें 20 दिसंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार 18 तारीख को थम जाएगा। इसके मद्देनज़र वहॉं के निर्वाचन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत अपनी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांग चुके हैं। आज देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करने खैरागढ़ पहुंचने वाले है।
खैरागढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बघेल आज दोपहर एक बजे खैरागढ़ पहुंचे और इतवारी बाज़ार में चुनावी सभा को संबोधित करके साढ़े चार बजे लौट गये। इसी प्रकार डॉ. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री आज देर शाम भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। यहां छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के भी अभ्यार्थी हैं। उनके पक्ष में मत मांगने पार्टी के कोई प्रसार-प्रचार जैसे कि अमित जोगी आये हो कोई खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वहॉं शिवसेना, बसपा और आम आदमी पार्टी के क्रमशः एक-एक उम्मीदवार और बाकी निर्दलीय उम्मीदवार है। कांग्रेस व भाजपा अभ्यार्थी तो है हीं। कुल 56 उम्मीदवार है।
“सब शांतिपूर्ण चल रहा है। 17094 मतदाता खैरागढ़ नगर पालिक परिषद के चुनाव में हैं। बीस वार्डों में कुल 56 अभ्यर्थी है।”
लवकेश कुमार ध्रुव
एसडीएम, खैरागढ़

error: Content is protected !!