आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही भूपेश सरकार- कुलबीर

क्रांति दिवस व विश्व आदिवासी दिवस पर शहर कांग्रेस द्वारा विविध आयोजन
– शहर कांग्रेस ने किया आदिवासी समाज के वरिष्ठों का सम्मान

राजनांदगांव। क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आंदोलन) पर 09 अगस्त को कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को यादकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई एवं विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आज  9 अगस्त को क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। समारोह में सर्वप्रथम वरिष्ठजनों द्वारा महात्मा गांधी जी व शहीद वीरनारायण सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात छग गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष गेमू कुंजाम व आदिवासी समाज के सुशीला नेताम ने समारोह को संबोधित किया। तत्पश्चात कांग्रेस संगठन द्वारा आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों का फुलमाला व श्रीफल से सम्मानित किया गया।

छग अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने सर्वप्रथम क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाले हमारे आदिवासी भाईयों को संविधान निर्माताओं द्वारा विशेष अधिकार देकर उनका संरक्षण व संवर्धन कर उनकी क्षैक्षणिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर सम्मान किया है। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आदिवासी भाईयों को उनका हक व जमीन वापस दिलाई है वहीं आदिवासी दिवस पर छग सरकार द्वारा शासकीय अवकाष घोषित किया है जिसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि क्रांति दिवस पर आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत करने वाले पूज्य महात्मा गांधी, शहीद वीर नारायण सिंह व स्वंत्रतता संग्राम सेनानियों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है और हमारे मुखिया आदिवासी भाईयों को प्रोत्साहित करने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कई जनहितकारी योजनाएं चला रहे हैं और निरंतर हमारा प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार क्षेत्रीय भाषा व धर्म संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी भाईयों को उसकी जमीन व अधिकार दिलाने का काम किया है। विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित कर आदिवासी भाईयों का मान बढ़ाया है।

इनका हुआ सम्मान……
इस अवसर पर रामप्रसाद ठाकुर, उमर सिंह, निशु शाह, सुनील नेताम, गेमू कुंजाम, रामसिंग ठाकुर, बती बाई नेताम, सुशीला नेताम, मथुरा पटौदी, ईश्वरी नेताम, मोतीलाल नेताम, शंकरलाल ठाकुर, कार्तिक राम ठाकुर, कैलाश सलामे, मानसिंह कतलाम, विक्की नेताम का हुआ सम्मान।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, मोहिनी सिन्हा, अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष शकील रिजवी, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, संगीता साहू, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, शैलेश ठावरे, भोला यादव, मुस्तफा जोया, विशु अजमानी, अभिमन्यु मिश्रा, संदीप सोनी, अरूण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!