बड़ा हादसा… कोयला खदान धंसने से 9 मजदूरों की हुई मौत, रेस्क्यू जारी…

धनबाद। झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां केशरगढ़ में अवैध कोयला खादान धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। हादसे को लेकर अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कोयला माइनिंग के दौरान एक चाल धंसने से यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। खदान धंसने के बाद मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा बाघमार थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ है। यहां अवैध रूप से एक कोयला खदान चलाई जा रही थी और अचनाक खदान धंस गई। इस हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। घटना की जानकारी विधायक सरयू राय ने SSP धनबाद को दी, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

सरयू राय ने अपने X पोस्ट में लिखा, ”धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मजदूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने #ssp #धनबाद को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।”

error: Content is protected !!