बड़ा हादसा टला: बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, आधे घंटे तक मझधार में फंस रहे 100 लोग

मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में रविवार को चंबल नदी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बीच नदी में स्टीमर (Steamers) बंद होने की वजह से बोट में सवार 100 लोगों की सांसें अटक गईं। करीब आधे घंटे तक लोग बीच नदी में फंसे रहे।

घटना चम्बल नदी के उसैथ घाट की है। जानकारी के अनुसार, पंखुड़ी में रस्सी फंसने की वजह से स्टीमर बीच नदी में बंद हो गया। घटना के वक्त स्टीमर में 100 लोग सवार थे। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग बुरी तरह से डर गए और मदद की गुहार लगाने लगे। हालांकि कर्मचारियों ने किसी तरह स्टीमर की पंखुड़ी से रस्सी को निकालकर किनारे लगाया। इसके बाद स्टीमर में सवार लोगों ने राहत की ली।

error: Content is protected !!