Big breaking: नागपुर में कराई गई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 70 यात्री थे सवार

 जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। फ्लाइट में खतरा होने की सूचना पर नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। लैंडिंग के वक्त फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे।

जबलपुर से हैदराबाद के लिए इंडिगो की 7308 फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। जबलपुर से आज सुबह 8:07 पर फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। नागपुर में 9.22 मिनट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट में मिली खतरे की जानकारी की जांच पड़ताल चल रही है। बम स्कॉट, अग्निशमन दल समेत तमाम जांच एजेंसी नागपुर एयरपोर्ट पर मौजूद है। समाचार के लिखे जाने तक किसी तरह के खतरे के इमरजेंसी लैंडिंग की गई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

error: Content is protected !!