US-Israel Attacks Iran: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध और भी विध्वंसक और विनाशक हो गया है। इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है। वहीं ईरान भी इजराइल समेत मीडिल ईस्ट क देशों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अली रेजा अराफी (Alireza Arafi) को भी इजराइल ने मार डाला है। ये दावा अमेरिका के पूर्व एनएसए ने किया है। हाालांकि इजराइल और अमेरिका की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। खामेनेई की हत्या के बाद अराफी को सुप्रीम लीडर बनाया गया था।
इधर ईरान ने दावा किया है कि उसने एक F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरानी मीडिया और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक F-15 जेट को स्पाइरल (घूमते हुए) नीचे गिरते हुए दिखाया गया है, जिसमें पीछे से आग लगी हुई नजर आ रही है। ये वीडियो धीमी गति में है और प्लेन के क्रैश होने का ड्रामेटिक मंजर कैद करता है।

इजराइल की एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक, ईरानी की ओर से मिसाइलों के जरिए इजराइल के शहर बेत शेमेश पर हमला किया गया है, जिसमें कम से कम 9 लोग मारे गए हैं। 28 फरवरी से जंग के शुरू होने के बाद से इजराइल पर सबसे खतरनाक हमला है। वहीं ईरान का मीडिल ईस्ट के देशों पर हमला जारी है। ईरान ने अबू धाबी और कुवैत में फिर से हमला किया है। कुवैत ने 5-6 धमाके की आवाज सुनाई दी है। कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि देश में अभी भी मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ है।
इजरायल ने घनी आबादी वाले इलाकों में 6 मिसाइलें गिराईं
इजरायल ने ईरान के सनंदज शहर पर हमले किए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, शहर को दुश्मन की मिसाइलों से निशाना बनाया गया और शहर के पुलिस स्टेशन के बगल में स्थित कई आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं। अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने घनी आबादी वाले इलाकों सहित शहर के विभिन्न हिस्सों पर 6 मिसाइलें गिराईं। वहीं, इजरायल ने लेबनान पर भी हमला किया है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में हुए इजराइली हमलों में 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं।
बहरीन में भी रेड अलर्ट, बंद किया गया ब्रिज
बहरीन के गृह मंत्रालय का कहना है कि उसने एयर रेड अलर्ट एक्टिवेट कर दिए हैं और लोगों से सबसे पास की सबसे सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है। उसने कहा कि मनामा को पास के शहरों से जोड़ने वाला शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज बंद कर दिया गया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही मेन सड़कों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
मिडिल ईस्ट के देशों ने ईरानी राजदूतों को किया तलब
ईरान के इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है। नतीजतन, सऊदी अरब और जॉर्डन ने अपने-अपने देशों में मौजूद ईरान के राजदूतों को तलब किया है। वहीं UAE ने तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। इन देशों का कहना है कि ईरान के हमलों से उनकी सुरक्षा को खतरा है। इससे पहले कतर और कुवैत भी ईरान के राजदूतों को तलब कर चुके हैं।

