बड़ी खबर: पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर फटा UBGL सेल, चुनावी ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल

 बीजापुर।  छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां यूबीजीएल सेल फटने से सीआरपीएफ 196 का जवान घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की घटना है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।

error: Content is protected !!