CRPF 231 बटालियन द्वारा ”मेरी माटी मेरा देश” के तहत निकाली बाइक रैली

 

लोगों में जगाई देशभक्ति की अलख

जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा। 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य मे स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू किए गए ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन के लिए देश भर मे ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान 9 अगस्त से शुरू हो गया है। ’मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन’ ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का नारा है। इस अभियान का उदेश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियो, वीरों और वीरांगनाओ का सम्मान करना है जिन्होनsa देश की सेवा मे अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारत सरकार की इसी मुहिम को लेकर 231वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा आज दिनांक 12/08/2023 को  सुरेन्द्र सिंह, कमांडेंट, जयन पी. सैमुअल, द्वितीय कमान अधिकारी,  मुकेश कुमार चैधरी, उप कमांडेंट 231वीं वाहिनी के नेतृत्व मे एक मोटरसाईकिल रैली आयोजित की गयी। इस रैली के माध्यम से शहर भर मे ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, कमांडेंट 231वीं वाहिनी ने बताया कि इस वर्ष देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमर बलिदानियों की स्मृति मे देश भर मे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन विभूतियों की याद में देश की लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख ’शिलाफलकम’ लगाये जाएंगे और देशभर में ’अमृत कलश यात्रा’ भी आयोजित की जाएगी। जिससे की देशवासियों के हृदय मे इन वीरों की स्मृति को जीवंत रखा जा सके। भारत सरकार की इसी मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 231वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानो द्वारा 75 मोटरसाईकिल की एक रैली आयोजित की गयी। यह मोटरसाईकिल रैली 231वीं वाहिनी के मुख्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर गीदम शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। इस रैली के माध्यम से 231वीं वाहिनी ने सरकार की मुहिम को लेकर जनता को जागरूक एवं प्रोत्‍साहित किया जिससे कि सभी लोग इस अभियान में अपनी भागीदारी जोर-षोर से निभाए।

श्री सिंह, कमांडेंट 231वीं वाहिनी ने साथ में यह भी कहा कि ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान हर भारतवासी का अभियान है। इस अभियान से हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। मेरी माटी मेरा देश अभियान लोगो में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाएगा और देशवासियों के मन मे राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करेगा। इस अभियान के उदेश्य में हम एक साथ आएं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करें कि, किस तरह से हमारे पूर्वजों एवं देष के वीरों और वीरांगनाओं ने देश की आजादी के लिए एवं देष अजादी के बाद उस अजादी को बनाए रखने में अपने प्राणों की आहूतियां दी। आओ अपने देश के सतत् विकास, प्रगति एवं उन्‍नति में हम सब भी भागीदार बने जिससे हमारा देश सदैव उन्‍नति के पथ पर अग्रसर रहे।

error: Content is protected !!