राजनाांदगांव। विगत दो साल से फरार चल रहे बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल बरामद कर लिया गया है। दरअसल मामला कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र है। प्रार्थी ने 14 नवंम्बर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 नवंम्बर 2023 को जेल रोड पान ठेला के पास से आरोपी समीर खान पिता बाबर खान निवासी मिलचाल द्वारा इसकी मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर कमांक सीजी 08 ए टी 7152 किमती 30,000 रूपये को चोरी कर ले जाना बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलॉफ अपराध क्रमांक 891/23 धारा 379 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृृत्व मे आरोपी समीर खान पिता बाबर खान निवासी मिलचाल राम मंदिर के पास का लगातार पतासाजी किया जा रहा था। कि मुखबीर की सूचना पर बीते दिवस 19 नवम्बर को आरोपी समीर खान पिता बाबर खान उम्र 35 साल निवासी मिलचाल राम मंदिर के पास थाना कोतवाली को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गया मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर कमांक सीजी 08 ए टी 7152 किमती 30,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपी 02 साल से फरार था, जिसे मोटर सायकल सहित पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

