गोंदिया से पकड़ा गया बाइक चोर, चोरी हुई 5 मोटर सायकलें बरामद…

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली और सायबर सेल राजनांदगांव की सयुक्त कार्रवाई में चोरी हुई 5 मोटर सायकलें गोंदिया (महाराष्ट्र) से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटर सायकलों की कुल कीमत 2,06,759 रुपए है। पुलिस ने आरोपी की पहचान संघर्ष सुभाष डोंगरे (उम्र 18 वर्ष 10 माह) निवासी कावड़ी पोस्ट अंजोरा, तहसील आमगांव, थाना साल्हेकसा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) के रूप में की। आरोपी ने चोरी की मोटर सायकलों को अपने गांव ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटनाएं अलग-अलग समय और स्थानों पर हुई थीं। इनमें शामिल मोटर सायकलें इस प्रकार हैं:

मोटर सायकल ड्रीम योगा क्रमांक सी0जी0 08 व्ही-8732 (15,000 रुपए)

मोटर सायकल सीबी साइन क्रमांक सी0जी0 08 ए0डी0-5527 (30,000 रुपए)

मोटर सायकल हिरो होंडा क्रमांक सी0जी0 08 ए0पी0-3461 (25,000 रुपए)

बुलेट क्लासिक 350 सिल्वर क्रमांक सी0जी0 08 ए0एच0-6086 (95,000 रुपए)

बुलेट स्टैंडर्ड 350 क्रमांक सी0जी0 04 एल0व्ही0-0140 (41,759 रुपए)

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पतासाजी की। टीम गोंदिया गई और स्थानीय पुलिस सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर मोटर सायकलों के साथ राजनांदगांव लाया गया।

अपराध सबूत मिलने के बाद आरोपी को 05 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया और जिला जेल में दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्र0आर0 जी0 सिरील कुमार, उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, प्र0.आर0. बसंत राव और आरक्षक कुलेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!