बीरगांव नगर निगम चुनाव:कांग्रेस 19 वार्डों में जीती, भाजपा 10 और JCCJ 6 वार्डों में विजयी; अब तक किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं

रायपुर के बीरगांव नगर निगम में अभी तक आ रहे रुझान से लग रहा है कि कांग्रेस का बहुमत होगा। अभी तक कांग्रेस ने 19 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 10 वार्डों में और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों ने 6 वार्डों में जीत हासिल की है। 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। यहां अब तक आए परिणामों में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस नगर निगम कुल 40 वार्ड हैं।

‌वहीं चुनाव के पहले और मतगणना के दिन चर्चा में रहे गाजीनगर इलाके के वार्ड 28 और 29 में भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के रियाज और इकराम दोनों सीटों पर जीतने में कामयाब रहे हैं। यह वही गाजीनगर है, जहां के एक मकान में बोगस वोटर होने की शिकायत बीजेपी ने प्रशासन से की थी। मतदान के दिन भी इस इलाके में बीजेपी के 2 विधायकों ने मोर्चेबंदी कर दी थी।

जैसे-जैसे परिणाम घोषित हो रहे हैं। वैसे-वैसे मतगणना स्थल से कोई खुशी मनाकर लौट रहा है तो कोई दुखी है। ऐसा ही हुआ वार्ड 33 में, जब निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू के हार की खबर आई। यह खबर सुनते ही पुन्नी साहू का पति बेहोश हो गया। वह जमीन पर ही पड़ा रहा। पुन्नी साहू के पति ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। आरोपी के बाद अब इस सीट में रिकाउंटिंग हो रही है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 में भी फिर रिकाउंटिंग की जा रही है।

यहां आए पहले परिणाम में दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के शिव साहू विजयी हो गए हैं। वे उरला क्षेत्र से चुने गए हैं। इसके बाद आए दो और वार्ड 7 और 19 के परिणाम में कांग्रेस के प्रत्याशी कृपा राम निषाद और आनंद मोहन सिंह जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक 2 से उबारन दास बंजारे 451 वोट हासिल कर जीत गए हैं। वार्ड 4 से कांग्रेस की पुष्पा यादव ने 359 वोट प्राप्त किए और जीत गईं। वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा की शकुन साहू 514 पाकर जीत गई हैं। कांग्रेस ने यहां 16 वार्डों में बढ़त बना ली है जबकि भाजपा के प्रत्याशी 10 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी 8 वार्डों में आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ने 5 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है।

नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के वार्ड 14 में भाजपा की मधु तरूण बाफना जीत गई हैं। उन्हें 501 मत मिले हैं. कांग्रेस की अनुजा जैन को 237 और निर्दलीय इदी चौहान को 22, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 116 मत मिले है। नोटा को 4 मत मिले हैं।

बीरगांव में अभी तक जो स्थिति दिख रही है उसके मुताबिक..

वार्ड क्रमांक 1 में निर्दलीय शकुंतला धन्नू बंदे जीत गई हैं। वार्ड 2 में कांग्रेस के उबारन दास बंजारे जीते । वार्ड 3 से कांग्रेस शिव साहू जीत गए हैं। वार्ड 4 में कांग्रेस की पुष्पा आशीष यादव जीत गई हैं। वार्ड 8 में भाजपा के ज्ञानेश्वरी मिर्झा आगे हैं। वार्ड 9 से कांग्रेस भारती नन्दू चंद्राकर जीत गए हैं। वार्ड 10 से कांग्रेस कविता सूदन सिकली जीत गई हैं।

वार्ड 13 से निर्दलीय उम्मदीवार अश्विनी यादव 500 से अधिक वोटों से जीते गए हैं।

वार्ड 15 से कांग्रेस के समारू राम पात्रे जीत गए हैं। वार्ड 18 भाजपा के पतिराम साहू जीत के करीब हैं।

वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं।

वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा की शकुन साहू जीत गई हैं। वार्ड 26 से सरोज बाई कुर्रे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई हैं। वार्ड 27 से दिलदार कुमरे कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं। वार्ड 28 से इकराम अहमद कांग्रेस से जीत गए हैं। वार्ड 29 से डोमेश देवांगन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी जीते हैं।

वार्ड 32 से कांग्रेस के नंदलाल देवांगन जीत गए हैं।

 

error: Content is protected !!