जन्मदिन विशेष: डॉ रमन सिंह एक युग पुरुष है, आइए हम भी कुछ भावनाएं प्रकट करें…

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। राजनीति में संभावनाएं और जटिलताएं सिक्के के दो पहलू हैं जो लगातार व्यक्ति के जीवन में बनी रहती है परंतु छत्तीसगढ़ की राजनीति में डॉ रमन सिंह जैसे सरल विनम्र और दिलखुश इंसान के रूप में जिस व्यक्तित्व का दर्शन हमने किया है वह अपने आप में एक विराट स्वरूप को प्रदर्शित करता है। मुझे याद है जब डॉ रमन सिंह पहली बार मुख्यमंत्री बने और उन्होंने ₹1 किलो खाद्यान्न योजना का विस्तार लाखों परिवारों तक किया तो बुद्धिजीवियों में तर्क वितर्क होने लगे की इससे गरीब लोग काम करने में आलसी ही जाएंगे और प्रदेश की श्रम शक्ति प्रभावित होगी, कई लोगों ने तर्क दिया कि यह राजनीतिक बिसात है, सिर्फ वोट के लिए यह किया जा रहा है, बाद में इसे बंद कर दिया जाएगा। इस बारे में जब डॉ रमन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी को दिल से महसूस किया है इसलिए यह योजना लागू की है कि प्रदेश का कोई भी गरीब भूखा ना सोए। और आज हम देख रहे हैं कि इस योजना के बेहतरीन क्रियान्वयन से गरीबों को इसका वास्तविक लाभ मिला है।

डॉ रमन सिंह की राजनीति में विपक्ष शब्द कभी नहीं रहा उन्होंने कभी भी किसी को अपना दुश्मन नहीं समझा और सभी से एक जैसा बर्ताव, एक जैसा व्यवहार उनके संत स्वभाव को प्रदर्शित करता है, 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद भी अहंकार उनके स्वभाव में परिलक्षित नहीं होता। आज जब प्रदेश में विष्णुदेव मुख्यमंत्री बने और डॉ रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष का प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने सहज सरल भाव से उसे स्वीकार किया और आज भी वे सहज होकर इस पद का निर्वहन कर रहे हैं।

15 वर्षों में डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया , विकास की किरण राजनंदगांव के लोगों ने भी प्रत्यक्ष महसूस किया, और राजनांदगांव की धरती ऐसे लाडले विधायक के रूप में सरल नेता को प्रकार धन्य हुई।
15 वर्षों के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के बाद भी आज भी राजनांदगांव की कोई भी समस्या डॉ साहब तक पहुंचने पर उसका तुरंत निदान होता है।

जन्मदिन पर शुभकामनाएं अवश्य दें
मेरा निवेदन है कि ऐसे सहज सरल युग पुरुष डॉ रमन सिंह के जन्मदिन पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं का जमावड़ा राजनांदगांव में होने जा रहा है, ऐसे गौरवशाली घड़ी में मैं निवेदन करता हूं कि राजनीति से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को कि ऐसे सहज सरल व्यक्तित्व के धनी डॉ रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं अवश्य प्रेषित करें। संस्कारधानी में राजनीतिक शुचिता और निर्धारित परंपरा का निर्वहन सभी करते रहे हैं, और यही संस्कारधानी राजनांदगांव की पहचान है।

शहर में समस्याएं थी और वर्तमान मे है भी , समय के साथ इसका समाधान भी होगा । यह अनवरत प्रक्रिया है।
फिलहाल हम अपने लाडले विधायक और सहज सरल व्यक्तित्व की धनी डॉ रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में अपना समय निकालें, और शुभकामना के रूप में उन्हे अपनी मुस्कान अर्पित कर महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें।

error: Content is protected !!