‘ब्लैक डे’ बना बर्थडे : पार्टी करने निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, 2 की इलाज के दौरान मौत…

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक सड़क दुर्घटना ने जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया. कार में सवार होकर 6 बच्चों का ग्रुप वेदांत पटेल का जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे. सभी कार में गाने सुनते हुए हंसी मजाक कर रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाइवे-30 पर चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा काफी गंभीर था, सभी घायल हो गए. इलाज के दौरान वेदांत और उसके दोस्त युवराज ने दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, घटना नेशनल हाईवे-30 पर गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने सुबह करीब 4:30 बजे हुई. माकड़ी पहुंचने से पहले उनकी कार पेड़ से जा टकराई. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे नाबालिगों को बाहर निकाला. हादसे में 6 नाबालिग को गंभीर चोटें आई. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. युवराज और वेंदात के परिवार में मातम पसर गया है.

कार्रवाई मे जुटी पुलिस

पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों में जुट गई है. साथ ही कार चालक के परिजन के खिलाफ एफआईआर की प्रकिया की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!