भाजपा महिला मोर्चा ने जयस्तंभ चौक में फूंका सीएम बघेल का पुतला

राजनांदगांव। जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर आज  22 फरवरी को दोपहर जयस्तंभ चौक में महिलाओं का खासा मजमा लगा रहा। घटना बेहद ही निंदनीय थी, रायपुर में खुलेआम एक युवक ने एक लड़की का बाल पकड़कर बेरहमी से सड़क पर घुमाते हुये उसे चाकुओं से गोद डाला। राजधानी में सरेआम हुई इस घटना से महिला जगत हतप्रभ व आक्रोश में है। इसी के परिणामस्वरूप महिला मार्चे के कार्यकर्ताओ ने भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने सरकार पर तीखे प्रहार करते हुये कहा कि यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नकारा साबित हो रही है। जहॉ भाजपा कार्यकर्ता गोलियों भुने जा रहे है वही प्रदेश की बहन बेटियों भी सुरक्षित नहीं हैं। सुरक्षा के तमाम इंतजामों से लैश राजधानी में सरेआम हो रही इस घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू, महामंत्री पारूल जैन, देवकुमारी साहू, डॉ. रेखा मेश्राम, पूर्णिमा साहू, गीताघासी साहू, माधुरी जैन, मधु बैद, मिथलेश्वरी वैष्णव, गीता साहू, मुनेश्वरी साहू, मणीभास्कर गुप्ता, सगीता मिश्रा, मीना यादव, शैल यादव, पूनम शर्मा, छाया तिवारी, सुनीता यादव, राजेश्वरी साहू, एकता अग्रहरि, उत्तरा निषाद, सुहासिनी क्षीरसागर, आभा श्रीवास्तव, देवबती साहू, शांति पात्रे, शालू वर्मा, खेमीन यादव, साक्षी भाटिया, रामेश्वरी सिन्हा साथ ही जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र गोलछा, सावन वर्मा, किशुन यदु, शिव वर्मा, बिरेन्द्र जैन, तरूण लहरवानी, आलोक श्रोती, आलोक बिंदल, देवशरण सेन, कमल सोनी, इरफान शेख, अशोक देवांगन, राजू वर्मा, अशोक निर्मलकर, जहीर अब्बास, असलम खान, बंटी भाटिया, प्रिंस भाटिया, अशोकादित्य, रमेश सोनवानी, रफीक खान, कमलेश बंधे, नासिर खान, अख्तर अली, अरूण साहू, राज रायजादा, इमरान बीबा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थी।

error: Content is protected !!