जनपद पंचायत बोड़ला में भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ

संतोष अग्रवाल एवं दिनेश गांधी ने संभाला मोर्चा
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी को त्रिस्तरीय चुनाव में जनता जनार्दन का भरपूर जनादेश प्राप्त हुआ है। राजनांदगांव सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा का परचम लहरा चुका है, इसी कड़ी में 9 मार्च को बोडला जनपद पंचायत का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ । चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं दिनेश गांधी शामिल हुए, उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचन उपमुख्यमंत्री एवं विधायक विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन के कारण संभव हो पाया।
मिली जानकारी के अनुसार सम्पन्न चुनाव में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी,  मोतीराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष बोड़ला,रेंगाखार एवं भोरमदेव भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल,विदेशीराम जी का प्रयास सराहनीय रहा। अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा एवं नंद श्रीवास उपाध्यक्ष बनाए गए। आज जनपद पंचायत के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के तहत अध्यक्ष के रूप में श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा अध्यक्ष चुनी गई और उपाध्यक्ष के रूप में नंद श्रीवास को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। जनपद पंचायत के चुनाव में सहयोग के रूप में जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, मनीष गोलछा, राजेश श्यामकर, अरविंद बैद, विशेष रूप से उपस्थित होकर भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए बोड़ला की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!