खड़े ट्रक से टकराई बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस,कई घायल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजधानी भोपाल जा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर रात कसरावद थाना क्षेत्र के सावदा के पास की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस में सवार होकर बीजेपी कार्यकर्ता राजधानी भोपाल में होने वाले महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बस सावदा के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। इस घटना में 39 कार्यकर्ता घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से सभी का रेस्क्यू किया गया।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। सभी घायल भगवानपुरा विधानसभा के खापरजामली, रुपगढ़ और राय सागर के निवासी है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस इस घटना जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!