डीजे बजने के दौरान ब्लेड मारा, आरोपीगण पुलिस गिरफ्त में

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में डीजे बजने के दौरान तीन लड़कों ने मिलकर एक को ब्लेड मारकर घायल कर दिया था। आरोपी लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 21 सितंबर की है। उस शाम 47 वर्षीय प्रार्थी गीतादास टंडन का बड़ा लड़का जागेश्वर गांव के उस चौराहे पर गया था जहां गणेश विसर्जन के लिये डीजे बज रहा था। तभी जागेश्वर से उसके दोस्तों अजय वर्मा 18 साल, सुरेंद्र वर्मा और जितेन्द्र वर्मा दोनों 22-22 साल ने उससे शराब पीने रूपये पैसों की मांग की थी। नहीं देने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए ब्लेड से मारकर जख्मी कर दिया था। जुर्म दर्ज कम मामले को विवेचना में लिया गया था।

error: Content is protected !!