अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन हुई सम्मानित

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर8मार्च2024शुक्रवार को विभिन्न महिला संगठन के सदस्यों ने ब्रह्माकुमारीज़ के “ज्ञान मान सरोवर” में पहुंच कर ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।ज्ञात हो कि ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी राजनांदगांव, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम(कवर्धा) जिले में संचालित समस्त ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्रों की संचालिका हैं, वर्तमान समय उनके नेतृत्व में16उपसेवाकेन्द्र एवं200से भी अधिक ब्रह्माकुमारीज़ पाठशाला संचालित हैं जहाँ हजारों भाई-बहनें अपने जीवन को दैवी गुणों से श्रृंगार कर खुशनुमा बनाने का पुरुषार्थ कर रहे हैं।ऐसी महान आत्मा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी का सम्मान लिनेश क्लब की अध्यक्ष मीनू जैन, राजपूत महासभा महिला मंडल की अध्यक्ष सुषमा सिंह, कस्तूरबा महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष शारदा तिवारी, जैन संघटना की उपाध्यक्ष बरखा जैन, आरोग्य भारती की जिला प्रभारी साधना तिवारी, ओ कान्हा मंडल की अध्यक्ष अर्चना दास ,छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर की प्रोफेसर डॉ रचना मिश्रा,गुजराती लोहाणा महिला समाज की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति ठक्कर एवं सिंधी समाज की गृहणी रेणु पंजवानी जी ने किया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने कहा कि यह सम्मान परमात्मा शिव जी को अर्पित है जिनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने से आज स्वयं को गौरान्वित अनुभव कर रही हूँ।वर्तमान समय महिलाओं को स्व उन्नति एवं स्व रक्षा के लिए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है जो राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से हो सकती है।आज संयोग से महिला दिवस एवं परमात्मा शिव जी का अवतरण दिवस महाशिवरात्रि का पर्व एक साथ है।शिव की शक्ति नारी अपने जीवन को खुशहाल बनाकर घर एवं समाज को श्रेष्ठ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने सभी की खुशहाली के लिए परमात्मा शिव जी के सम्मुख सदभावना दीप प्रज्वलित किया।ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने सभी को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!