रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तहत राज्य का बजट प्रस्तुत किए जाने से पहले आज विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं। इस बैठक में वित्त वर्ष के बजट प्रस्तावों, प्रमुख योजनाओं और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।इसके बाद सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे।

