यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल…

अशोकनगर। मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला अशोकनगर का हैं, जहां देर रात यात्रियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं।

दरअसल अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र में देर रात लगभग 11 बजे सहोदरी मोड़ पर यात्रियों से भरी स्लीपर बस अचानक पलट गई। जोपलट कर खेत में लगे पेड़ से टकराकर रुकी। वहीं इस घटना में बस में सवार 35 यात्री में से 10 गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

वहीं जिन्हें मामूली चोट आई थी उन्हें उपचार के बाद घर भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बस ललितपुर से इंदौर जा रही थी। अच्छी खबर ये है की हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई है।

error: Content is protected !!