एमपी न्यूज। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के बड़े उद्योगपति से साइबर ठगों ने 1 करोड़ 41 लाख की ठगी कर वारदात को अंजाम दिया है। ठगों ने खुद को इंग्लैंड की युवती बताकर फेसबुक पर उद्योगपति से पहले दोस्ती की जिसके बाद बातचीत कर भरोसा जीत लिया। ठग युवती ने उद्योगपति से पहले 40 हजार निवेश करवाए गए और 50 हजार लौटाकर भरोसा पक्का कर दिया। फिर मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया लिया। और फिर छह महीनों में 50 से ज्यादा बार ऑनलाइन निवेश कराया। ठगों की बताई वेबसाइट पर निवेश की रकम चार गुना बढ़ती दिखाई दी। उद्योगपति ने रुपए निकालने चाहे तो ठग टैक्स मांगने लगे। जिससे ठगी का एहसास हुआ और उद्योगपति ने पुलिस से शिकायत की वही साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है.
दअरसल ग्वालियर के मुरार क्षेत्र काशीपुरा में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग दुर्गा शंकर गत्ता कारोबारी हैं। उनका पैकिंग मटेरियल बनाने का बड़ा कारोबार है। 28 जून को फेसबुक पर उन्हें इंग्लैंड की युवती बताने वाली एक प्रोफाइल से मैसेज आया। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी फिर एक-दूसरे को मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया। लड़की बनकर बात कर रहे ठग ने खुद को gold/dgmcoinfx.com नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर निवेश करने का ऑफर दिया। मोटे मुनाफे का सपना दिखाया और www.dgmcoinsvip.com के नाम की वेबसाइट पर पैसा लगाने को कहा। भरोसा जितने के लिए पहले कम रकम लगाकर चेक करने के लिए कहा। ठगों की बातों में फंसकर बुजुर्ग उद्योगपति ने पहले 40 हजार रुपए निवेश किए। अगले ही दिन उनके खाते में 50 हजार रुपए आ गए। जब रकम निकाली तो पैसा मिल भी गया। यहीं से भरोसा पुख्ता हो गया। इसके बाद कभी एक लाख तो कभी दो लाख करते हुए 5 महीने में 100 से ज्यादा बार उन्होंने वेबसाइट पर गया और 1 करोड़ 41 लाख रुपए का निवेश कर दिया।
ऑनलाइन अकाउंट में रकम चार गुना बढ़ती दिखने लगी। नवंबर में जब उन्होंने बड़ी रकम निकालनी चाही तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और चार्ज के नाम पर नई-नई मांगें शुरू कर दीं। कहा-टैक्स दिए बिना पैसा नहीं निकलेगा। तभी बुजुर्ग को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में जाकर की जब पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच पड़ताल की तो पता चला की ठगी की रकम मप्र, बिहार, राजस्थान, उप्र, कर्नाटक समेत 12 से ज्यादा राज्यों के करीब 300 बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर साइबर क्राइम में अज्ञात ठगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

