शनिदेव की कृपा से इन राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए काम, जानिए अपना राशिफल

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा। व्यापार में कोई वाद विवाद होने की संभावना है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपका आपके पार्टनर से किसी बात पर झगड़ा भी हो सकता है, झगड़े को ठंडे दिमाग से हल करने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों को बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है। आपको आपके परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ ख़ुशी से रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज आप किसी नए कार्य की योजना भी बना सकते हैं और यह योजना आपकी सफल होगी और आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी हर परेशानी में आपकी जीवनसाथी आपके साथ खड़ी रहेगी। परिवार में आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आपके बच्चे के करियर को लेकर आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। नौकरी वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातक अगर कोई विशेष कार्य करना चाहते हैं तो,उसके लिए आज का दिन शुभ है। प्रॉपर्टी के मामले में भी आपका दिन बेहतर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है। आपका मन किसी आध्यात्मिक की ओर झुका रहेगा, आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। अपने परिचित की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से भी बात करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। अन्यथा,आपको जमीन से संबंधित कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है और यह  विवाद बढ़कर किसी झगड़े का रूप भी ले सकता है। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, अन्यथा आपको व्यापार में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपना व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थय ख़राब होने की पूरी संभावना है। पूजा पाठ में ध्यान लगाएं, सभी परेशानियां दूर होंगी।

सिंह

सिंह राशि के जातक आज किसी नए कार्य के लिए बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन बहुत परेशान रहने वाला है। स्वास्थय समस्या में आपका बहुत अधिक पैसा लग जाएगा,जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप बहुत अधिक चिंतित हो सकते हैं।  विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें, जाना जरुरी हो तो अपने वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातक व्यापार में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी और आप अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास जताए रखें,आपका पार्टनर आपका पूरा सहयोग देगा। पार्टनरशिप से आपको लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत होगी। आपके जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बाद में सभी चीज़ें सुलझ जाएंगी। संतान पक्ष की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा।

तुला

तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा रहेगा। आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। अपनी प्रॉपर्टी बढ़ाने के लिए कोई मकान दुकान आदि खरीद सकते हैं, जिसमें आप को अत्यधिक लाभ होगा अपने कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा पर आपको सावधानी बरतनी होगी। परिवार में यदि किसी प्रकार की कोई कलह या विवाद हो रहा है तो उसे आप दूर करने में सफल रहेंगे। किसी विशेष व्यक्ति का आपको भरपूर प्यार मिलेगा। संतान पक्ष की और से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो, किसी परिचित व्यक्ति के चलते आपको किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है। जिसमें आपको हानि हो सकती है।  कल आप किसी परिचित व्यक्ति के कारण किसी प्रकार के वाद विवाद में फंस सकते हैं। आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें।  किसी से भी गलत शब्द ना बोले। जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा,आपको कोई परेशानी हो सकती है।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप किसी भी वाहन का प्रयोग ना करे, अन्यथा आपको कोई दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। आप जिस नए कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे,वह कार्य आज आपका पूरा होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित आपका कोई मामला न्यायालय में चल रहा है तो, आपको उसके फैसले में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी संतान की बातों को समझने की कोशिश करें,बिना बात किए उन पर डांट फटकार ना करें। अपने पार्टनर पर ज्यादा विश्वास ना करें, उसकी हर हरकत पर निगरानी रखें। ईश्वर का ध्यान में अपना मन लगाएं।

मकर

मकर राशि के जातकों को कोई अच्छा और सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी बहुत खुश रहेंगे। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का योग बन रहा है, जिसमें आप खास-खास लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आपके संबंध सुखद रहेंगे। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, और भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते रहे, वही आपके सारे कष्ट दूर करेंगे।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक अगर किसी कार्य क्षेत्र में आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज आपका दिन शुभ है। व्यापार करने वाले जातक यदि अपने व्यापार में कोई नया परिवर्तन करना चाहते हैं तो,वह अपना नया परिवर्तन कर सकते हैं। आपका आपके परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा।आपको अपने जीवनसाथी का हर क्षेत्र में भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपका मन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही तंग हो सकती है, व्यर्थ के खर्चे पर कंट्रोल करें।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। सेहत की बात करें तो, आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा संतुष्ट रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के कारण कोई बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की सेहत की चिंता लगातार बनी रहेगी जिसके चलते आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है, और आपका मन अशांत रह सकता है। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार में थोड़ा सा सावधानी से कार्य करें। आप किसी नए काम के लिए कोई विचार कर सकते हैं और आपका यह विचार सफल रहेगा।

error: Content is protected !!