कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने दिलाई करोड़ों रूपए की स्वीकृति

कवर्धा। वन, परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को जन आकाक्षांओं के अनुरूप 1 करोड़ 23 लाख 59 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 6़ अलग-अलग विकास मूलक कार्या की भूमिपूजन किया। उन्होंने यादव समाज, निषाद समाज तथा नगर वासियों के मांगों को पूरा करते हुए शीतला मंदिर के समीप भवन निर्माण की आधारशीला भी रखी।


उन्होंने कहा है कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को करोड़ों रूपए की सौगात मिलने से वर्षो से उपेक्षित इस पंचायत को विकास के मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल भी मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 14 वे वित्त मद से बस स्टैंड में लागत राशि 73.82 लाख से सी.सी.रोड निर्माण कार्य की भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंत्री श्री अकबर ने वार्ड क्रमांक एक स्थित सामुदायिक भवन परिसर में अधोसरंचना मद से लागत राशि 7.47 लाख रूपए से पेवर ब्लॉक, टॉयलेट, बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक तीन में अधोसरंचना मद से 5 लाख रूपए की लागत राशि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 9 में अधोसरंचना मद से लागत राशि 5 लाख रूपए से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 10 में अधोसरंचना मद से लागत राशि 5 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 15 में अधोसरंचना मद से लागत राशि 10 लाख एवं 17.30 लाख से प्रदीप साहू के घर से जयलाल साहू के घर तक आर.सी.सी.नाली निर्माण एवं नहर नाला से जयलाल के घर तक आर.सी.सी.नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवास, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा महेंद्र श्रीवास्तव, रामचरण पटेल, नेतराम जंघेल, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के सदस्य भगवान सिंह पटेल, शौखी साहू, शरद बंगाली, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुष वर्मा, श्रीमती मंजू बंगाली, श्रीमती पूर्णिमा झरिया, गब्बर खान, प्यारे साहू, गोपाल चंद्रवंशी, अशोक सिंह, आकाश केशरवानी, पुरषोत्तम छेदावी, मूल सिंह, चोवराम साहू सहित समस्त वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!