कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

248 बच्चों को मिला कैरियर गाइडेंस व सम्मान

राजनांदगांव। शिक्षा से सामाजिक विकास की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रयत्नशील लोधी समाज का बौद्धिक संगठन लक्ष्य छत्तीसगढ़ के जिला इकाई राजनांदगांव के द्वारा जिला स्तरीय लक्ष्य प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 248 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर कैरियर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा ने कहा कि सही दिशा में काम पढ़ाई से भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा के समय जिंदगी के दो वर्ष को पूरे तन मन धन के साथ तैयारी करने पर जोर दिया। लेफ्टिनेंट वर्मा ने कहा कि दसवीं के बाद तैयारी में लग जानी है। पढ़ाई के साथ कोचिंग की मदद भी लेनी है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए कोचिंग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। उन्होंने नीट, एनडीए, सीडीएस, गेट, कैट, क्लेट, नेट आदि परीक्षाओं के लिए तैयारी करने की जानकारी दी। लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा ने विशेष रूप से जीवन गढ़ने की उम्र का उपयोग करने बच्चों का ध्यान केंद्रित किया।

डॉ डाकेश्वर वर्मा सहायक प्राध्यापक शास. दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप परीक्षाओं की तैयारी करने विस्तार से जानकारी दी। तथा कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समयबद्ध पढ़ाई करने की जरूरत होती है। तभी सफलता अर्जित कर सकते हैं।

वक्ता यशवंत कुमार पटेल सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई वि.वि.बिलासपुर ने फूड प्रोसेसिंग व उनके विभिन्न आयाम के लिए उच्च शिक्षा में अवसरों की जानकारी सविस्तार से दी।

वक्ता पी. एल. सुलाखे रिटायर्ड एस. डी. ओ. राजनांदगांव ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले उच्च कक्षाओं में भी आप नियमित 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करते हैं तो जीवन के हर एक पड़ाव में आप सफलता को प्राप्त करेंगे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क मार्गदर्शन का आश्वासन भी दिया।

चैनदास जंघेल संयोजक लक्ष्य छत्तीसगढ़ ने लक्ष्य संगठन के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक शिक्षा के महत्व का संदेश देने की पहल की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक प्रयासों को भी शेयर कर समाज के प्रबुद्ध वर्ग से शैक्षिक योगदान देने की अपील की। एफ. आर. वर्मा अध्यक्ष लक्ष्य ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में लक्ष्य संगठन के द्वारा शैक्षिक मुहिम चलाने की जानकारी दी।

एड. पूरन सिंह पटेल संरक्षक लक्ष्य छग. ने समाज के प्रमुख वर्गों से समाज में अंधविश्वास कुरीति, नशापान को दूर करने आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने प्रखर संत स्वामी ब्रह्मानंद जी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कक्षा दसवीं के 160 12वीं के 88 बच्चों का सम्मान किया गया। ग्राम भोथली की डा. श्रीमती मोतिम डूमेंद्र वर्मा व बछेराभांठा की डा.श्रीमती सावित्री जंघेल को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार भोथली के भोले शंकर उमेंद्र वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 2 मंगल वर्मा मोहारा, नीट में चयनित गीतांजलि ओम कुमार वर्मा बरछा टोला, नेशनल कराटे चैंपियन योग्या जंघेल, हेमाश्री जंघेल डोंगरगढ़ व योग चैंपियन मेघराज वर्मा डोंगरगढ़ को सम्मानित किया गया। सम्मान की कड़ी में नव पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मान दिया गया। सभी को सम्मान पत्र, मेडल व मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोधी समाज के प्रमुख विष्णु लोधी कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज, कोमल जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़ , मूलचंद लोधी राष्ट्रीय सचिव लोधी समाज, उत्तम जंघेल अध्यक्ष जिला लोधी समाज राजनांदगांव, श्रीमती दशमत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला लोधी समाज, शिव वर्मा पूर्व निगम अध्यक्ष राजनंदगांव, डॉ राघव वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला युवा लोधी समाज, जितेंद्र वर्मा अध्यक्ष सर्किल लोधी समाज घुमका, डा सावित्री जंघेल आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा लोधेश्वर महादेव, मां सरस्वती, स्वामी ब्रह्मानंद, रानी अवंती बाई लोधी के तैल चित्र की पूजा अर्चना से हुई। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों, पालकों व समस्त बच्चों के द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का गायन संयुक्त रुप से किया गया।स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन लक्ष्य के जिला अध्यक्ष बी एल वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसी बीच ब्रह्माकुमारी संस्थान से उपस्थित ब्रह्मा कुमारीज ब्रह्मा बहन ने मन को एकाग्र करने ध्यान योग करना सिखाया।

स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां दी
कार्यक्रम के मध्य शहर के शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला व शिव ज्ञान मंदिर हाई स्कूल राजनांदगांव की बच्चों ने संगीत तथा नृत्य की प्रस्तुतियां दी। उनकी सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन  बृजेश वर्मा व आभार प्रदर्शन  चैतराम वर्मा कोषाध्यक्ष के द्वारा किया गया।  इस पर कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक महेंद्र वर्मा , लक्ष्य अध्यक्ष बी एल वर्मा, सचिव नेतराम वर्मा, कोषाध्यक्ष चैतराम वर्मा, नोहर दास लिल्हारे नागकुमार लिल्हारिया सहित लक्ष्य पदाधिकारी एवं समाज प्रमुखों का संयुक्त योगदान रहा। कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान बच्चे एवं पालक, सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!