महासमुंद। सरायपाली शराब दुकान के कलेक्शन राशि में से 47 लाख गबन करने के मामले में…
Category: छत्तीसगढ़
अगर आपका दो जगह मतदाता सूची में है नाम, तो जुर्माने के साथ हो सकती है जेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से अधिक मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया है, जिनका नाम…
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा, रायपुर में अब इतने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
रायपुर। LPG Cylinder Price Hike in Raipur: महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और बड़ा झटका…
संतों के चातुर्मास सत्संग के लिए तैयार हो रहा विशाल पंडाल
रायपुर। चातुर्मास की घड़ी अब बहुत नजदीक आ चुकी है। कुछ ही दिनों में प्रदेश सहित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग के छापे को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डा रमन सिंह ने कहा कि आयकर विभाग के छापे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के प्रमाण मिले हैं। आयकर विभाग की तरफ से जारी ध्यान का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि विभाग को छापे के दौरान सरकारी अफसरों को नगद भुगतान किए जाने और चुनाव में पैसा देने के प्रमाण मिले हैं। रमन ने कहा कि हम पहले से कहते आ रहे हैं कि प्रदेश की सरकार कांग्रेस की एटीएम है, यह बात आयकर विभाग के छापे में प्रमाणित हो गई है।
रमन ने कहा कि आयकर विभाग ने 24 महीने के भीतर सरकार के एक डिप्टी सेक्रेटरी के यहां दो बार छापा मारा है। यह बताता है कि सरकार में भ्रष्टाचार किस स्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि जिस कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के यहां छापा पड़ा है उनसे क्या संबंध है। रमन ने बताया कि सूर्यकांत जब बीमार थे तब मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उन्हें देखने गए थे और घंटों अस्पताल में रुके थे। सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार हो चुकी है।
बता दें कि आयकर विभाग ने 30 जून को प्रदेश कोयला परिवहन व उससे संबंधित कारोबार से जुड़े एक समूह में ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। विभाग के अनुसार इस दौरान रायपुर, भिलाई, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, सूरजपुर आदि में फैले 30 से अधिक परिसरों की तलाशी ली गई। विभाग के अनुसार इस दौरान एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के परिसर की भी तलाशी ली गई। जांच के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर विभाग ने कई सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की आशंका जताई है।

गाज गिरने से कोरबा में 2 की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे मामा-भांजा, एक सप्ताह में 8 की गई जान
छत्तीसगढ़ में आसमान से राहत के साथ आफत भी बरस रही है। प्रदेश के आकाशीय बिजली…
अभिनेत्री भाग्यश्री ने चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती को निहारा
जगदलपुर। देश के करोड़ों युवाओं के दिलों की धड़कन “मैंने प्यार किया” नामक सुपर हिट मूवी…
फिर फूटा स्कूल सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, 2000 की तादाद में अचानक पहुंचे रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को अचानक प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्कूल सफाईकर्मी पहुंच…
न्यूज़ एंकर रोहित रंजन मामले में रायपुर एसएसपी का बयान, आगे की कार्रवाई की जाएगी
रायपुर। न्यूज़ एंकर रोहित रंजन मामले में रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल का बयान सामने आया…
छत्तीसगढ़ में IT का छापा: 200 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्तियां, 9.5 करोड़ कैश व 5 करोड़ के आभूषण मिले
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। 6 जिलों में 30 से अधिक कारोबारियों…


