21 हजार का इनामी बंदर पकड़ाया: दूसरे जिले से बुलानी पड़ी टीम…

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में 21 हजार इनामी बंदर को उज्जैन के वन विभाग की टीम में पकड़ने सफलता प्राप्त की है। दरअसल पागल बंदर ने करीब 20 दिनों से काफी उत्पात मचा रखा था। एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल भी कर चुका था। जिससे नगर में दशहत का माहौल था। फिलहाल उसे सुरक्षित पकड़ने के बाद नगर से दूर छोड़ दिया गया है।

दरअसल, पागल बंदर के उत्पाद से नगरवासी काफी परेशान थे। इसे पकड़ने के एवज में नगर पालिका अध्यक्ष ने 21 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन नगर पालिका और वन विभाग एक दूसरे पर टालमटोल कर बचते नजर आ रहे थे। जिसके बाद नगरवासियों ने इस विषय में कलेक्टर से चर्चा की और पागल बंदर को पकड़ने के लिए उज्जैन वन विभाग की टीम को बुलाया गया। नगर के युवाओं ने भी दिन भर बंदर को पकड़ने का प्रयास किया। वहीं नगर में बुनियादी डीजे के माध्यम से भी अपील की गई कि कहीं भी बंदर दिखे तो तुरंत सूचना नगरपालिका कर्मचारियों और वन विभाग की टीम को दें।

दिन भर की मशक्कत के बाद उज्जैन से आई टीम ने उत्पात मचा रहे बंदर को स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास से जाल के माध्यम से पकड़ लिया। बता दें कि बंदर ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें काट कर घायल कर चुका था। नगर पालिका सहित वन विभाग की बंदर को पकड़ने में पसीना छूट गया था। बंदर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया है। अब नगरवासियों सुरक्षित महसूस कर रहे है। बंदर को पकड़ने में नगर के युवा और उज्जैन की टीम का अहम सहयोग रहा।

error: Content is protected !!