सट्टा लिखते पकड़ाया, नगदी व मोबाइल जब्त

राजनांदगांव/डोंगररगढ़। पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। कब्जे से नगदी , एक नग मोबाइल बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेहान अहमद कश्मीरी पारा डोंगरगढ़ अपने घर के बगल गली में सट्टा-पट्टी लिख रहा है। आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन, नगदी रकम 1020/- रुपये एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 5000/- रुपये कुल जुमला कीमत 6020/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त पेट्रोलिंग कर, नाकाबंदी की कार्यवाही कर एवं होटल/ढाबा/लॉज चेक कर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधि होने पर वैधानिक कार्यवाही कर लगाम लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!