चंद उद्योगपतियों के कब्जे में केन्द्र सरकारः कांग्रेस

साथ चले और साथ लड़े के नारों के साथ दक्षिण ब्लाॅक के बसंतपुर वार्ड में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

राजनांदगांव। साम्प्रदायिकता, कट्टरता, सामाजिक असमानता महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली। इस यात्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति केन्द्रीकरण के खिलाफ जन जागरण का काम किया है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस द्वारा लगातार शहर के वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो जनजागरूक अभियान चला रही है।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार व शहर जिला कांग्रेस प्रभारीअरूण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारीधनेश पाटिला, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल के सानिध्य व दक्षिण ब्लाॅक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में राजीव नगर बूथ क्रमांक 51, 52 व 54 बसंतपुर में निकली। यात्रा राजीव नगर के साहू भवन के बाजू कला मंच से निकली जो राखड पारा, कला मंच गली, सोनकर गली, पार्षद गली, सेप्टिक गली, फरस गली, राजीव नगर चैक, शारदा मंदिर, भोई पारा, शिवनगर, अंम्बेडकर गली, फिरंतीन मंदिर गली होते हुए राजीव नगर नाला रोड शिवनगर में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा लगभग 6 किलोमीटर तक चली इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा वार्डवासियों से जनसंवाद स्थापित किया। यात्रा में वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री, बूथ अध्यक्ष खैरूनिशा, गंगाबाई साहू, कमलकांत डोगरे, की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!