रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होगी। प्राय: बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरूआत होती थी, लेकिन मंडल द्वारा वर्ष में दो बार परीक्षा लेने की वजह से फरवरी से ही शुरू कर रहे है।
जानकारी के अनुसार 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी को हिंदी विषय से शुरूआत होगी। जहां 13 मार्च तक चलेगी। इसी तरह 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से भूगोल, भौतिक शास्त्र विषय से शुरूआत होगी। परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी।
समय पर पहुंचे परीक्षा केंद्रों पर
- सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
- परीक्षार्थी स्थान ग्रहण सुबह नौ बजे
- उत्तर पुस्तिका वितरण सुबह 9.05 बजे से
- प्रश्न पत्र वितरण सुबह 9.10 बजे से
- उत्तर लेखन कार्य सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक।
10वीं की समय सारणी समय
| दिन | दिनांक | विषय |
|---|---|---|
| शनिवार | 21.02.2026 | हिंदी |
| मंगलवार | 24.02.2026 | अंग्रेजी |
| गुरुवार | 26.02.2026 | सामाजिक विज्ञान |
| शनिवार | 28.02.2026 | विज्ञान |
| शुक्रवार | 06.03.2026 | गणित |
| सोमवार | 09.03.2026 | संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया |
| बुधवार | 11.03.2026 | व्यावसायिक पाठ्यक्रम, ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, ऑटोमोबाइल- सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मिडिया एंड इंटरनेटमेंट, टेली कम्यूनिकेशन, बैकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्शुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, ब्लंबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार |
| शुक्रवार | 13.03.2026 | केवल दृष्टिहीन छात्रों के संगीत, केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग |
12वीं- हायर सेकेंडरी की समय सारणी
| दिन | दिनांक | विषय |
|---|---|---|
| शुक्रवार | 20.02.2026 | भूगोल, भौतिक शास्त्र |
| सोमवार | 23.02.2026 | राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलाजी एंड फर्स्ट एड) |
| बुधवार | 25.02.2026 | संस्कृत |
| शुक्रवार | 27.02.2026 | जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व |
| सोमवार | 02.03.2026 | गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य), भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व |
| शनिवार | 07.03.2026 | समाजशास्त्र |
| मंगलवार | 10.03.2026 | अंग्रेजी |
| गुरुवार | 12.03.2026 | इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण (फूड एंड न्यूट्रीशन) |
| शनिवार | 14.03.2026 | हिंदी |
| सोमवार | 16.03.2026 | रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इनफार्मेशन टेक्नोलाजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्श्युरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर |
| मंगलवार | 17.03.2026 | मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया |
| बुधवार | 18.03.2026 | मनोविज्ञान |
प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की समय सारिणी
| दिन | दिनांक | विषय | प्रश्न पत्र |
|---|---|---|---|
| प्रथम वर्ष | |||
| शुक्रवार | 20.02.2026 | शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत | प्रथम |
| सोमवार | 23.02.2026 | शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान | द्वितीय |
| बुधवार | 25.02.2026 | शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां | तृतीय |
| शुक्रवार | 27.02.2026 | शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान, शारीरिक व्याख्यान क्रियात्मक विज्ञान | चतुर्थ |
| द्वितीय वर्ष | |||
| शनिवार | 21.02.2026 | शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण | प्रथम |
| मंगलवार | 24.02.2026 | परीक्षण एवं सत्यापन | द्वितीय |
| गुरुवार | 26.02.2026 | स्वास्थ्य शिक्षा सामान्य खेल कोटे एवं पुनर्वास | तृतीय |
| शनिवार | 28.02.2026 | निर्णायन एवं अधिशिक्षा | चतुर्थ |

