CG NEWS: नाली में पांच दिनों से फंसा रहा युवक स्लैब को तोड़कर निकाला गया बाहर….

बिलासपुर। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक्सीवेटर की मदद से नाली का स्लैब तोड़कर युवक को निकाला गया। नाली से बाहर निकलते ही युवक गोलमोल बातें कर रहा था। साथ ही पांच दिनों से फंसे होने की बात कह रहा है। आशंका है कि युवक मानसिक रोगी है।

इधर लोग बातचीत का वीडियो बनाते रहे। यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो प्रसारित हो रहा था।

नाली से एक व्यक्ति की आवाज आ रही थी

इसमें बताया गया कि शुक्रवार की सुबह पुराना बस स्टैंड के पास स्थित भारत होजियरी के पीछे नाली से एक व्यक्ति की आवाज आ रही थी। वहां पर नाली स्लैब से ढंकी थी। इसके कारण लोग सहम गए। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक्सीवेटर को बुलवाकर स्लैब तुड़वाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!