CG Weather Update : अचानक बदला मौसम का मिजाज! सुबह-शाम ठंड बरकरार, अगले 3 दिनों में बढ़ेगा तापमान…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जनवरी के आखिरी सप्ताह हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है. ठंड का अहसास कम होने लगा है. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने के आसार हैं, यह लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ है. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई.

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि फिलाहाल दो मौसम तंत्र सक्रिय है, 26 जनवरी के बाद से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

error: Content is protected !!