चंद्रयान-3 थोड़ी ही देर में चांद पर करेगा लैंड, ISRO ने शुरू किया सीधा प्रसारण

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. इसरो चंद्रयान-3 से जुड़ी पल-पल की जानकारी दे रहा है. वहीं लोगों में लैंडिंग को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हर किसी की नजर बनी हुई है. पूरे भारतवर्ष में इसकी लैंडिंग को लेकर लोगों के बीच उत्साह बना हुआ है. हर आम से लेकर खास तक को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार है, जो कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. इसरो ने बताया है कि आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा.

error: Content is protected !!