छठ पूजा का पर्व आज से शुरू

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। नगर सहित जिले में प्रकृति पूजा का महापर्व छठ पूजा परंपरागत ढंग से आज से मनाया जा रहा है। आज से व्रतार्थी व्रत रखने लगे हैं, जो कल भी रखकर परसों व्रत का पारणा करेंगे याने फलाहार ग्रहण कर व्रत तोडें़गे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय के दूध से सूर्य को अर्ध्य देने जलाशय और वनस्पति की पूजा करने का कार्य इस छठ पूजा में किया जाता है। कुल मिलाकर यह महापर्व प्रकृति की ही पूजा का पर्व है। राजनांदगांव जिले में यह महापर्व राजनांदगांव शहर और आस पास के औद्योगिक कस्बों में केंद्रित करके मनाया जाता है। मोतीतालाब, बैलापसरा, चिखली तालाब और टेड़ेसरा के तालाब में भी छठ पूजा परंपरागत तौर से की जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखंड आदि से आकर काम धंधे के उद्देश्य से बसे दो सौ से ज्यादा परिवार छठ पूजा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं। इस वर्ष भी इस छठ पूजा को लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में अशोक चौधरी ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये चंद्रसिद्धेश्वर गणेश मंदिर में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!