दुर्ग। दुर्ग की एसीसीयू टीम ने हैदराबाद में महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले भिलाई के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाबालिक भी शामिल हैं. आरोपियों के पास से लैपटॉप, बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड समेत अन्य सामग्री जब्त किया गया है. एसीसीयू की एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में तेलंगाना गई दुर्ग पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों रंगे हाथ गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस सभी को रिमांड में लेकर दुर्ग लेकर पहुंची है.
दरअसल, एसीसीयू की टीम एक मामले में आरोपी को पकड़ने हैदराबाद गई थी. वहां उन्हें सुपेला थाने में दर्ज महादेव सत्ता मामले के आरोपियों का पता चला. इसके बाद क्राइम की टीम ने बताए गए लोकेशन में छापेमारी की तो वहां से दो नाबालिग समेत 8 युवकों को महादेव सट्टा एप का पैनल चलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ये सभी आरोपी भिलाई के कैंप, कुरुद और 18 नंबर रोड के रहने वाले हैं.
![](https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-01-at-10.19.52-AM-1-1024x576.jpeg)
जानकारी के मुताबिक दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद से एक बड़े रैकेट को पकड़ा है. छापेमारी में आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, सट्टा एप का खाता, बैंक खाते, एटीएम और अन्य सामान जब्त किया है. जिसका खुलासा पुलिस करेगी. आरोपियों में बी चंदू, वी चरण कुमार, अभिषेक वर्मा, हिमांशु चौहान, उदय, सुजीत कुमार साव और अन्य हैं.
पुलिस के अनुसार जिस मकान में टीम ने छापेमारी की थी वो तीन मंजिला था. पुलिस ने जब मकान का दरवाजा खुलवाया तो एक आरोपी खिड़की से तीन मंजिला इमारत से कूद गया. भिलाई के आरोपी होने की वजह से वो एक सिपाही को पहचान गया. इससे उसने शोर मचाया और भागते हुए तीन मंजिल की ऊंचाई से छलांग लगा दिया. इस दौरान उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं.
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/as-dixit.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/arvind-singh.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/bhupendra-verma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/gandhi-naursingh-home.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/jeevanrekha-hospita.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/dr-hirwani.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/hansraj-sonkar.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/kamal-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/op-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/rajesh-lariya.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/mandal-dr.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/santosh-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shukla-hospita.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shyam-lal-vrma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/sl.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/suraj-sahu.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/tp-sarva.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/shailesh-shrama.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/vijay-thakur.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/sailesh-sharma.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/ek-shubchintak.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/06/citi-2.jpg)
![](https://dainikpahuna.com/wp-content/uploads/2024/03/newww-pop.jpg)