राज्य के 10 किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की हुई पदस्थापना,आदेश जारी…

बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिसूचना पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य के 10 किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक न्यायिक अधिकारी कल्पना भगत को अंबिकापुर, दिव्या गोयल को जशपुर, सविता सिंह ठाकुर को बिलासपुर, सिद्बार्थ आनंद सोनी को जांजगीर, आरती ठाकुर को बेमेतरा, माधुरी मरकाम को राजनांदगांव, अंशुल वर्मा को गरियाबंद, अंकिता तिग्गा को कांकेर, अरूण नोर्गे को महासमुंद, विनय कुमार साहू को धमतरी एवं मीनू नंद को सुकमा किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है।

हाईकोर्ट ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर खिलेश्वरी सिन्हा को विधि एवं विधाई कार्य विभाग रायपुर के अधिसूचना पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं के लिए भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 में वर्णित अपराधों को छोड़कर, ऐसे अपराध जिनका अन्वेषण सीबीआई द्बारा किया गया हो, उसकी जांच एवं विचारण के लिए विशेष न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है। न्यायालय का मुख्यालय रायपुर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!