मुख्यमंत्री बघेल घुमका एवं बेलगांव में भेंट- मुलाकात कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री  बघेल सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान घुमका पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम घुमका में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान घुमका से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे डोंगरगढ़ विकासखंड के माड़ीतराई गौठान के बाज ग्राम बेलगांव पहुंचेंगे। ग्राम अर्जुनी में दोपहर 2.25 से दोपहर 2.55 बजे तक का समय भोजन एवं आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम बेलगांव में दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.35 बजे ग्राम बेलगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में शाम 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे।

error: Content is protected !!