मुख्यमंत्री बघेल आज जिले में भेंट- मुलाकात कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 11.10 बजे जिला जांजगीर-चांपा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर विकासखंड डोंगरगढ़ पहुंचेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाल बहादुर नगर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर विकासखंड डोंगरगढ़ से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे हाई स्कूल के पीछे अर्जुनी विकासखंड डोंगरगांव पहुंचेंगे। ग्राम अर्जुनी में दोपहर 2.25 से दोपहर 2.55 बजे तक का समय भोजन एवं आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम अर्जुनी में दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.30 बजे ग्राम अर्जुनी से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे डोंगरगांव नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगांव नगर में शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सामाजिक अधिकार सम्मेलन एवं शाम 6.40 बजे से रात्रि 8.40 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे।

error: Content is protected !!