बच्चों ने ली पर्यावरण की रक्षा करने पेड़ लगाने की शपथ…

वीबीएस में सीखा इको फ्रेंडली बनने का पाठ
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों पर प्रांत नारी शक्ति प्रमुख वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दायित्व प्राप्त नीलम सिंह ने शनिवार को सेट पॉल्स कैथेड्रल में पर्यावरण संरक्षण विशेषज्ञ के रूप में क्लास ली। अवकाशकालीन बाइबिल शाला में उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक से दूर रहने और पर्यावरण की रक्षा करने का पाठ पढ़ाया। बच्चों ने जो कुछ सीखा उसका प्रेजेंटेशन रविवार को आराधना में करेंगे। पारितोषिक वितरण भी होगा। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप डॉ. सुषमा कुमार थीं। पादरी सुबोध कुमार ने कविता पाठ के बाद बच्चों को संकल्प दिलाया। श्रीमती सिंह ने कहा कि काला जहरीला धुआं उगलने वाली फैक्ट्रियां भी मानव व अन्य प्राणियों को नुकसान पहुंचा रही हैं। पशु भी पॉलिथीन – प्लास्टिक खा लेते हैं जो उनकी जान पर बन आती है। इससे भूजल का स्तर डाउन होता है। हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में जामुन व आम की गुटलियों को जमा करना चाहिए। फिर जिन्हे बरसात में बोना चाहिए। इन गटलियों से आयुर्वेदिक दवाएं भी बनती हैं। पादरी असीम विक्रम, पादरी सुशील मसीह, डीकन मनशीश केजू, संडे स्कूल सुपरीटेंडेंट नेहा पिल्ले, सचिव रश्मि जेम्स, कोषाध्यक्ष सेजल मोसेस, पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, सदस्य दीपक दास व एडवोकेट सरिता सिंह, चर्च सचिव रूचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंग, रूपिका लारेंस, चर्च कमेटी के सदस्य अनुराग सिंग, डीके दानी, प्रवीण जेम्स, संजय नायक, राहुल करीम, समीर मार्दिकार, गजेंद्र दान आदि, संडे स्कूल टीचर्स, युवा सभा व महिला सभा के सदस्य भी विशेष रूप से शामिल हुए। डायसिस के सचिव नितिन लोरेंस की पहल पर श्रीमती सिंह ने उद्बोधन दिया।
बच्चो ने भी दिया संदेश
वीबीएस इंदौर, अंबिकापुर, कोरबा, पेंड्रा, भिलाई आदि के बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। पर्यावरण की क्लास के बाद बच्चों में से शनाया राय सैमुएल, अंशु साहू, डेनिटा डैनिस जॉन और इशिका सिंग ने कहा कि प्लास्टिक का यूज नहीं करना चाहिए। अगर बहुत जरूरी होने पर करना पड़ा है तो उसे रिसाइकल कर दूसरे उपयोग में लाया जा सकता जो इको फ्रेंडली होना चाहिए। केवल पेड़ लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि उसे सहेजकर बड़ा करना भी हमारा दायित्व है।

error: Content is protected !!