कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर ने किया ध्वजारोहण

राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर 26 जनवरी को स्थानीय जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 8.30 बजे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, महापौर हेमा देशमुख, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम सिंह कोठारी, नरेश डाकलिया, शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष माया शर्मा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन को सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने तिरंगा गमछा एवं गांधी टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व्दारा ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गीत गाया गया। पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी का संदेश वाचन प्रवक्ता महेन्द्र शर्मा ने किया। ध्वजारोहण समारोह का संचालन शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।

ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व हमारा गौरवशाली पर्व है। हम उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोस्व न्यौछावर कर दिया। हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेशवाचन से जो प्रेरणा मिली है हम सब मिलकर संकल्प लें और इन्हीं भावनाओं के साथ आगे बढ़े। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, उमेश जोशी, दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, श्रीमती मोहनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष गौतम, भरत सोनी, नारायण सोनी, शकील रिजवी, गेमू कुंजाम, पार्षद संतोष पिल्ले, सतीश मसीह, भागचंद साहू, सिद्धार्थ डोंगरे, श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, प्रज्ञा गुप्ता, मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, अमित जंघेल, फरमान अली, डा. कुमार, बबलू कसार, आरबी मिश्रा, खिलेश बंजारे, चेतन सिन्हा, पंकज गुप्ता, मयंक सोनी, भारत भूषण शर्मा,  जीतेश सिमनकर, विष्णु सिन्हा, राजा यादव, हिमेश गोन्नाडे, मिथलेश शर्मा, राजेश सेवता, आफताब अहमद, शेषनारायण, रूपेश साहू, रीना पटेल, राहुल देवांगन, राहुल गजभिये, शैलेष रामटेके, दयावान देवांगन, संदीप जायसवाल, नासिर खां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!